Barabanki News : पूर्व विधायक राजा राजीव कुमार सिंह का दुखद निधन, मेदांता हॉस्पिटल में हो रहा था इलाज ,सपा का टिकट कटने से थे दुखी

Spread the love

बाराबंकी। जिले की राजनीति के बेहद सम्मानित वर्ग गज राजनेता पूर्व मंत्री और छह बार विधायक रहे राजा राजीव कुमार सिंह का सोमवार को दुखद अवसान हो गया। समाजवादी पार्टी के नेता राजा राजीव कुमार सिंह पिछले कई दिनों से बीमार थे उनका लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज हो रहा था । 2 दिन पहले समाजवादी पार्टी ने उनका टिकट काटकर अरविंद सिंह गोप को प्रत्याशी घोषित कर दिया इससे भी राजा राजीव कुमार सिंह क्षोभ महसूस कर रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलने से पूरे जिले और आसपास के इलाकों में शोक की लहर फैल गई है।

राजा राजीव कुमार सिंह के निधन का समाचार पूरे जिले में आग की तरह फैल गया। दोपहर में उनके आवास पर हजारों समर्थक इकट्ठा हो गए हैं। राजा राजीव कुमार सिंह के कई समर्थकों को फूट-फूटकर रोते देखा गया है। समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्व मंत्री रहे राजा राजीव कुमार सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दरियाबाद से वह 6 बार विधायक चुने गए। अस्वस्थ होने पर 2 दिन पहले उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें हालत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा था और लगातार चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा था।

राजा राजीव कुमार सिंह को समाजवादी पार्टी में दरियाबाद फिर से मजबूत दावेदार माना जा रहा था। उनके समर्थकों का कहना है कि राजा राजीव कुमार सिंह अपने खराब स्वास्थ्य की वजह से इस बार अपने बेटे को विरासत सौंपना चाहते थे लेकिन समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को उनकी सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। समाजवादी पार्टी से टिकट कटने पर राजा राजीव कुमार सिंह ने 2 दिन पहले अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी फैसले के खिलाफ नाराजगी का प्रदर्शन किया था। समर्थकों का कहना है कि राजा राजीव कुमार सिंह को यह उम्मीद नहीं थी कि समाजवादी पार्टी में उनका टिकट काट दिया जाएगा या उनकी मर्जी के बगैर किसी दूसरे को मौका दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.