Ayodhya Ram Mandir News : लाखों श्रद्धालु क्यों पहुंच रहे हैं अयोध्या, क्यों बढ़ाना पड़ रहा है श्री राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन समय

Spread the love

Ayodhya News। भगवान राम की नगरी अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं का कल से मेला शुरू हो रहा है। अगले 10 दिन में अयोध्या में डेढ़ से दो करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह भगवान श्रीराम का प्रकट उत्सव है जो चित्र राम नवमी ( chaitra Ram Navmi ) को मनाया जाएगा श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ( Sri Ram Janam Bhumi Tirth Kshetra Trust ) ने राम जन्मभूमि मंदिर ( Ram Temple ) में श्रद्धालुओं के दर्शन का समय 3 घंटे के लिए बढ़ा दिया है।

अयोध्या को पूरे साल भर चैत्र रामनवमी की बड़ी उत्कंठा के साथ प्रतीक्षा रहती है। यह अयोध्या का सबसे बड़ा पर्व अवसर है जिसका अयोध्या के साधु संत से लेकर आम नागरिक भी इंतजार करते रहते हैं। चैत्र रामनवमी को भगवान श्री राम का अवतार हुआ था। उनके जन्मोत्सव को अयोध्या के हर मंदिर हर घर में धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान राम के भक्त भी इस अवसर पर अयोध्या दर्शन लाभ के लिए आते हैं और कई कई दिन तक अयोध्या में वास करते हैं। अयोध्या के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर बढ़ जाती है की मंदिर के हर कोने में कहीं न कहीं श्रद्धालु अपना डेरा जमाए दिखाई देते हैं। विभिन्न क्षेत्रों और देश के अलग-अलग हिस्सों से चलकर अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु अलग-अलग मंदिरों में आकर अपना अस्थाई ठिकाना बनाते हैं। हर रोज अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में जा जाकर भगवान के दर्शन पूजन करते हैं और जन्मोत्सव का आनंद उठाते हैं। चैत्र रामनवमी के मेले के अवसर पर अयोध्या की गलियों में भी पांव रखने की जगह नहीं मिलती। अयोध्या धाम में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाता है।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन का विशेष प्रबंध

भगवान श्री राम लला के दर्शन photo@ayodhyasamvad.com

कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से पिछले 2 साल से अयोध्या में श्री राम जन्मोत्सव आयोजन फीका रहा है। तमाम प्रतिबंधों की वजह से श्रद्धालु आ नहीं सके। इस बार प्रतिबंध हटा लिए गए हैं तो माना जा रहा है कि अयोध्या में चैत्र रामनवमी के अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। इस को ध्यान में रखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक अयोध्या में हुई है जिसमें फैसला किया गया कि राम जन्मभूमि में श्रद्धालुओं के दर्शन अवधि को बढ़ा दिया जाए।

अयोध्या धाम राम मंदिर में राम लला दरबार photo@ayodhyasamvad.com

अब तक हर रोज 60- 70000 श्रद्धालु दर्शन कर पाते हैं। ऐसे में मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust )ने तय किया है कि 3 घंटे दर्शन अवधि बढ़ाकर श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन पूजन का अवसर दिया जाए। इसके अलावा मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं के दर्शन की विशेष व्यवस्था की जाए जिससे बगैर लंबी लाइन में लगे लोगों को आसानी से दर्शन पूजन का अवसर मिल सके। राम मंदिर में दर्शन का समय चैत्र रामनवमी को ध्यान में रखकर बदला जा रहा है। ( Ram mandir Ayodhya me kya hai darshan ka samay )

जानिए अब क्या होगा दर्शन का समय

अयोध्या लेजर शो में रामलला की मनमोहक छवि photo@ayodhyasamvad.com

राम मंदिर में रामलला के दर्शन की अवधि में बदलाव 3 अप्रैल से लागू किया जा रहा है अब सुबह 6:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक रामलला के दर्शन किए जा सकेंगे। अभी तक सुबह 7:00 से 11:00 तक भक्तों को रामलला के दर्शन मिल रहे हैं लेकिन 3 अप्रैल से सुबह 6:00 बजे से दर्शन शुरू हो जाएगा और दिन में 11:30 बजे तक लोग दर्शन कर सकेंगे।

photo@ayodhyasamvad.com

इसी तरह दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 7:30 बजे तक लोगों को दर्शन करने का अवसर मिलेगा जबकि अभी दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ही दर्शन मिल रहा है। इस तरह प्रथम पाली में डेढ़ घंटा और द्वितीय पाली में भी डेढ़ घंटा अतिरिक्त दर्शन किया जा सकेगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों का मानना है कि 3 घंटे के दर्शन अवधि बढ़ाने से लाखों श्रद्धालुओं को लाभ प्राप्त होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published.