Ayodhya News : सरयू किनारे स्थापित होगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा, सीएम योगी करेंगे अनावरण

Spread the love

Ayodhya News : आगामी नौ मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू के किनारे गुप्तार घाट में स्थापित की गई राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक के बाद परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि लम्बे संघर्ष के बाद सरयू के किनारे गुप्तार घाट में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित हो चुकी है और उसका नौ मई को जिस दिन महाराणा प्रताप की जयंती है उसी दिन प्रतिमा का अनावरण देश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस सम्बन्ध में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें आमंत्रण दे दिया गया है और योगी जी ने इस कार्यक्रम के लिए सहमति भी व्यक्त कर दी है। उन्होंने कहा कि नौ मई को मूर्ति अनावरण समारोह के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह और ज्यायमूर्ति रणाविजय सिंह के अतिरिक्त मंडल के मंडलायुक्त, आई.जी के पौ. सिंह, जिलाधिकारी नि कुमार एस.एस. पी. शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित सांसदपक वेदप्रकाश गुप्त, अमित सिंह, रामचन्द्र यादव, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय आदि का भी सम्मान किया गया है। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर नगर में एक जुलूस भी निकाला जायेगा। इस अवसर पर नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त का कल्याण परिषद की ओर से आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया गया। अपने सम्बोधन में विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहा कि हम दुबारा अयोध्या की जनता का आशीर्वाद लेकर विधायक बने हैं और पूरे कार्यकाल भर हम अयोध्या व अयोध्या की जनता को सेवा करते रहेंगे। प्रमुख रूप से चौ गुरुप्रसाद सिंह, चन्द्रदेव सिंह, अम्बरीश सिंह, अमरनाथ सिंह, संतोष सिंह भूपेन्द्र सिंह, सुनील सिंह एडवोकेट, दिनेश सिंह, इन्द्रजीत सिंह, अनिल सिंह, अरुण कुमार सिंह, अमित सिंह, अलका सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, राजेश सिंह मया, राणाप्रताप सिंह, भगवती सिंह, अमरजीत सिंह, हरचक्श सिंह, नागेन्द्र प्रताप सिंह, विनय कुमार सिंह, नीता सिंह, रोमा सिंह लालजीत सिंह, आलोक सिंह रोहित, चंदन सिंह, बबीता सिंह, उमा सिंह, रेनू सिंह अ विनोद सिंह, ई. एल.बी. सिंह, भाष्कर सिंह, अमर बहादुर सिंह, स्वीन्द्र भान सिंह, राजेन्द्र सिं कौशलेन्द्र सिंह, सूर्यनारायण सिंह, अमरजीत सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, जे. पी. एन. सिंह कुलदोष दुर्गेश सिंह छोट, शुभेन्द्र सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन परिषद महामंत्री सूर्यभान सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.