Ayodhya News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में अपने रोड शो से विधानसभा चुनाव के राजनीतिक माहौल पर भगवा रंग को चटख कर दिया है। बृहस्पतिवार को अयोध्या की सड़कों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत और तिलक करने की आतुरता धर्म शादियों में भी देखने को मिली। सड़क के किनारे मकानों की छतों से खड़े लोगों ने योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता का स्वागत किया। योगी पर पुष्प वर्षा कर अयोध्या ने अपनी भावना का प्रकटीकरण कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के नाराज व्यापारियों को मनाने की कोशिश करते हुए कहा कि उनकी सरकार में किसी को भी परेशान नहीं होना पड़ेगा सभी की समस्या का समाधान किया जाएगा।





अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो शंख ध्वनि, वैदिक मंत्रोचार की गूंज ,नारों के साथ ही ढोल नगाड़े और नाचते गाते समर्थकों के हुजूम में तब्दील हो गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में रोड शो के जरिए मुख्यमंत्री को मतदाताओं से अपनी बात कहनी थी लेकिन यहां तो मुख्यमंत्री से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उत्साहित दिखाई दिए। अयोध्या के निवासी ही उनसे संपर्क स्थापित करने की होड़ करते दिखाई दिए। मुख्यमंत्री को जो कुछ भी रोड शो के जरिए संदेश देना था वह लोग पहले ही समझ रहे थे और उन्होंने मुख्यमंत्री को डंके की चोट पर बता दिया कि अयोध्या की जनता उनके एजेंडे को पूरा करने के लिए तैयार है। रोड शो के दौरान जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे आएंगे फ्री होगी जैसे गीतों पर उनके समर्थक नाचते झूमते नजर आए।




अयोध्या के टेढ़ी बाजार चौराहे से शुरू हुआ योगी का रोड शो नया घाट पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। गोसाईगंज विधानसभा सीट पर जनसभा को संबोधित करने के बाद अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 5:00 बजे शो की शुरुआत की। भगवा गुब्बारों से सजी अयोध्या की सड़कों पर जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और अन्य नेताओं के साथ पहली बार सड़क पर उतरे तो भगवा साफा बांधे सीएम योगी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखाई दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि गेट के सामने से गुजरते हुए सिर झुका कर रामलला को अभिवादन किया। यहीं पर राम नगरी के धर्म आचार्यों ने सीएम योगी का राजतिलक किया और सीएम योगी ने विजय चिन्ह के रूप में दो उंगलियां दिखाकर मतदाताओं को आश्वस्त किया। अयोध्या में मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए हनुमानगढ़ी के पास एक स्टॉल लगाया गया था जहां से उन पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। पुष्प वर्षा करने वालों में बबलू खान महंत बृजमोहन दास राज्य सदन के सामने ज्ञानी गुरजीत सिंह ज्ञानी महेंद्र सिंह सरदार चरणजीत सिंह तुलसी उद्यान पर लगे स्टाल पर महंत गिरीश पति त्रिपाठी विवेक मिश्रा प्रमुख रहे।
