Ayodhya News Breaking : उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहली बार अयोध्या पहुंच रहे हैं। वह अयोध्या में भगवान राम लला और हनुमान जी के दर्शन भी करेंगे। अयोध्या की मंडलीय समीक्षा बैठक में शिरकत करने के बाद वह देवीपाटन मंडल के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक बार फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे अयोध्या पहुंचकर मुख्यमंत्री सबसे पहले राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी जाएंगे वहां रामलला और श्री हनुमान जी के दर्शन पूजन करने के बाद अयोध्या मंडल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे के 1 दिन बाद ही चैत्र रामनवमी मेले की शुरुआत हो रही है ऐसे में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक का मुख्य बिंदु अयोध्या में रामलला जन्मोत्सव और राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली व्यवस्था भी होगी। अयोध्या मंडल की समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन मंडल के लिए रवाना हो जाएंगे। वह बलरामपुर में रात्रि विश्राम भी करेंगे। देवीपाटन मंडल के कई जिले विकास आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल है। श्रावस्ती जिले से मुख्यमंत्री स्कूल चलो अभियान की शुरुआत भी करने वाले हैं ऐसे में देवीपाटन मंडल का दौरा भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत भी करेंगे।

सीएम योगी का दौरा
●●●●●●●●●●●●●●●●●
1 अप्रैल..
★सुबह 10.40 बजे- मुख्यमंत्री जी सैनिक स्कूल, सरोजिनी नगर में प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में वर्चुअल सम्मिलित होंगे
★12 बजे/ ग्राम प्रधान, व ग्राम पंचायत सदस्यों (वार्ड सदस्यों) के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे
★2 बजे- अयोध्या प्रस्थान
●अयोध्या- रामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी के दर्शन पूजन
●तत्पश्चात अयोध्या मंडल समीक्षा बैठक
●देवीपाटन मंडल (बलरामपुर) में रात्रि विश्राम
2 अप्रैल..
★मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सिद्धार्थनगर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत