UP Election 2022 : अयोध्या में भिड़े 2 बाहुबली प्रत्याशी, शांतिपूर्ण चुनाव बना चुनौती, भाजपा ने भी लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

Ayodhya News। विधानसभा चुनाव ( up assembly election 2002) के पांचवें दौर में चुनाव आयोग के लिए अयोध्या सबसे चुनौतीपूर्ण बनने जा रहा है। गोसाईगंज ( Gossain Ganj) विधानसभा क्षेत्र में आमने सामने की टक्कर दे रहे 2 बाहुबली प्रत्याशियों की 24 घंटे में दो बार भिड़ंत हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ( Bhartiya Janta Party ) के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह पर भाजपा समर्थकों पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है।

संजीव सिंह, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी. Photo- ayodhyasamvad.com

गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र चुनाव में दो बाहुबलियो का अखाड़ा बनता दिखाई दे रहा है। एक तरफ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह है तो दूसरी तरफ है भाजपा की प्रत्याशी आरती तिवारी के पति इंद्र प्रताप खब्बू तिवारी की ताकत है।अयोध्या जिला प्रशासन के लिए यह विधानसभा क्षेत्र पहले से ही चुनौतीपूर्ण बना रहा है लेकिन अब चुनाव के मौके पर दोनों तरफ से बाहुबलियों के समर्थकों ने तलवार खींच ली हैं। एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह ने महाराजगंज थाने में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थक विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया तो भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी इसी तरह का दावा किया गया है।

पूर्व विधायक अभय सिंह ,प्रत्याशी समाजवादी पार्टी
पूर्व विधायक इंद्र प्रताप खब्बू तिवारी

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने मीडिया को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी प्रवृत्ति के सपा प्रत्याशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सरेआम धमकाना शुरू कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं को गोली मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात थाना महाराजगंज क्षेत्र में कनकपुर के पास सपा प्रत्याशी व बाहुबली नेता अभय सिंह व उनके समर्थकों ने भाजपा नेता विकास सिंह और उनके समर्थकों पर हमला बोलकर उनकी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया। लगातार दबंगई दिखा रहे सपा प्रत्याशी के समर्थकों ने बुधवार की दोपहर में कोतवाली बीकापुर के रामनगर क्षेत्र में भाजपा नेता श्याम जी दुबे पर भी हमला बोल दिया। संजीव सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन को इस मामले को संज्ञान में लेना चाहिए। अभय सिंह विधानसभा चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।

आरती तिवारी, भाजपा प्रत्याशी

भाजपा जिला अध्यक्ष का दावा है कि अभय सिंह व उनके समर्थकों के वाहनों पर ईंट पत्थर व लाठी डंडे रखे हुए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि बाहुबली अभय सिंह किस ग्रुप से जुड़े हुए हैं। जिला प्रशासन को इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.