अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र के पिता बब्बन प्रसाद मिश्र का शनिवार सुबह देहावसान हो गया है। बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
अयोध्या शहर के प्रमुख हस्तियों में शुमार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य व पूर्व जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल मिश्र के पिता बब्बन प्रसाद मिश्र इन दिनों अयोध्या में उनके साथ ही रहा करते थे। उनकी अवस्था 90 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। डॉ अनिल मिश्र के करीबी लोगों ने बताया कि डॉक्टर मिश्र के पिता को बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक हुआ था। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अयोध्या के हर्षण हृदय संस्थान में भर्ती कराया गया था। उनका उपचार प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण जायसवाल कर रहे थे। बताया जाता है कि उन्हें एक दिन पहले पेसमेकर लगाया गया था लेकिन शनिवार की सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली है। डॉक्टर मिश्र के परिवारी जनों के अनुसार अंतिम संस्कार शनिवार की दोपहर बाद 3 बजे सरयू नदी के किनारे जमथरा घाट पर किया जाएगा।

उनकी अवस्था 105 वर्ष थी। वह अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्री छोड़ गये।
वह मूल रुप से पहितीपुर, अम्बेडकरनगर के निवासी थे। पुनः फैजाबाद में ही रह गये। वह कश्मीर टाइम्स के संवाददाता भी रहे और रेलवे में ठेकेदारी भी करते थे। उनकी पत्नी का देहावसान 2004 में ही हो गया था।