Ayodhya Breaking : नेताजी सुभाष चंद्र बोस विचार मंच के अध्यक्ष गुरु बसंत सिंह का 86 वर्ष की अवस्था में देहावसान, जमथरा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Spread the love

अयोध्या। नेताजी सुभाष चंद्र बोस विचार मंच के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता शक्ति सिंह के पिता गुरु बसंत सिंह का शनिवार को देहावसान हो गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को सुबह 9:00 बजे किया जाएगा।


नेताजी सुभाष चंद्र बोस विचार मंच के अध्यक्ष व भाजपा नेता शक्ति सिंह के पिता और भारतीय किसान संघ के संरक्षक रहे गुरुबसन्त सिंह का आज दिन के करीब 2 बजे निधन हो गया । वह लगभग 86 वर्ष के थे। कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे गुरुबसन्त सिंह ने अंतिम सांस अपने सिविल लाइन स्थित आवास राम भवन में ली है। पारिवारिक सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार रविवार को सुबह 9:00 बजे यमथरा घाट निकट गुप्तार घाट पर किया जाएगा ।

उनके आवास राम भवन में ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आश्रय लेने का तथ्य सामने आया है। तमाम सकारात्मक संकेत के बावजूद सरकार की जांच में हालांकि इस तथ्य को नकारा गया लेकिन अयोध्या फैजाबाद के बहुत सारे लोग मानते हैं कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस शहर के राम भवन में ही लंबे समय तक रहते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.