Ayodhya News : अयोध्या नगर निगम ने शुरू किया नेकी का भंडार, एनजीओ करेगा लाभार्थियों को तलाशने में मदद

Spread the love

Ayodhya News : जरूरतमंदों की मदद करने वाली नेकी की दीवार अब अयोध्या नगर निगम के सहयोग से नेकी के भंडार स्वरूप में लोगों की मदद करने के लिए तैयार है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने रविवार को नगर निगम की ओर से संचालित होने वाले नेकी के भंडार का शुभारंभ किया है।

अयोध्या रोडवेज के बगल स्थित नगर निगम के द्वारा संचालित नेकी का भंडार का संचालन आनंद सेवा समिति की नीलम मध्यान के द्वारा किया जा रहा है। जिसका आज शुभारंभ नगर आयुक्त कुशाल सिंह ने नारियल फोड़कर फीता काटकर किया। इस मौके पर नगर आयुक्त विशाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नगर निगम अयोध्या के द्वारा बहुत अच्छी पहल की गई है इसमें जो नेकी के भंडार रूप में इसका संचालन आनंद सेवा समिति नाम की संस्था के द्वारा संचालन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यहां जरूरतमंदों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुसार वस्तुओं का संग्रह किया जाएगा और उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। घरों में बहुत सारे ऐसे सामान कपड़े और बच्चों के खिलौने होते हैं जो उपयोग में नहीं होते हैं उन्हें लोग यहां दान कर सकेंगे । यहां पर महिलाओं पुरुषों के कपड़े बच्चों के कपड़े किताब बर्तन खिलौने सभी चीजें जो आज कल विभिन्न घरों में मिस यूज हो जाती हैं यह वह उसका डोनेट करना चाहते हैं उसको यहा कलेक्ट कर के इकट्ठा किया जाएगा और वॉलिंटियर के माध्यम से डिटेल नोट करके जो जरूरतमंद लोग हैं उनको उसको इसका वितरण किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि इस कार्य में हमारे क्षेत्र के पार्षद अर्जुन यादव के अलावा नगर निगम की पूरी टीम जो सहयोग अपेक्षित है वह उपलब्ध कराएगी। आनंद सेवा समिति के माध्यम से हम लोग इस नेकी के भंडार को संचालित करेंगे। आने वाले समय में जो आवश्यकता की वस्तुएं हैं उसकी कैटेगरी में वृद्धि भी हम लोग करने का प्रयास करेंगे। मैं शहरवासियों से अपील करता हूं कि जो साधन संपन्न लोग हैं जिनके पास आवश्यकता से अधिक वस्तुएं हैं वह ज्यादा ज्यादा संख्या में यहां लाकर डोनेट करें और अपने साथ के जो आवश्यकता जरूरतमंद लोग है उनकी आवश्यकताओं में पूर्ति करने का सहयोग करें,

Leave a Reply

Your email address will not be published.