Lucknow News : योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार आज शाम 4:00 बजे शपथ लेने जा रही है। अयोध्या जिले को योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार ने भी प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका है। कुल 52 लोगों को मंत्री बनाया गया है जिसमें से केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को उपमुख्यमंत्री के साथ 18 लोगों को कैबिनेट का दर्जा मिला है। 14 विधायकों को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कैबिनेट मंत्री बने हैं जबकि आगरा से बेबी रानी मौर्य, योगेंद्र उपाध्याय को कैबिनेट में शामिल किया गया है। अपना दल की चीफ अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।


