Ayodhya News: राजनीति का चुनावी हनीमून खत्म, महंगाई का अब डबल डोज, पेट्रोल-डीजल के आज से बढ़े दाम

Spread the love

Ayodhya News : मंगलवार की सुबह जब देश में लोगों ने आंखें खोली तो पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ चुके थे। सुबह 6 बजे ही पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। इससे आने वाले समय में उपभोक्ता मूल्यों के बाजार दर में भी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश समेत देश के 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव का 10 मार्च को परिणाम आने के बाद अब सभी राज्यों में जब नई सरकारों के कामकाज शुरू करने का दौर है तो मतदाताओं के लिए चुनाव का हनीमून पीरियड भी खत्म हो गया है। लगातार बढ़ रही महंगाई पर पिछले कुछ महीनों से जो अंकुश लगा दिख रहा था वह हट गया है। अब महंगाई के डबल डोज का झटका मिलने वाला है। एक दिन पहले डीजल के थोक मूल्य में ₹25 का इजाफा करने के बाद अब फुटकर मूल्य में भी वृद्धि हो गई है। इसकी शुरुआत मंगलवार 22 मार्च की सुबह से ही हो गई है।

रूस से सस्ता तेल खरीदने की खबरों के सामने आने के बाद जहां लोग यह अनुमान लगा रहे थे कि भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों में उछाल नहीं दे आएगा केंद्र सरकार रूस से सस्ता तेल खरीद कर दूसरे देशों से मिलने वाले महंगे तेल की भरपाई कर लेगी लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है देश की पेट्रोल डीजल उत्पादक कंपनियों ने 22 मार्च से पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि की घोषणा कर दी है राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96 .21 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं जबकि डीजल का दाम ₹87. 47 पैसा प्रति लीटर हो गया है पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 80-80 पैसे की वृद्धि की गई है . इतनी बड़ी वृद्धि एक साथ कई महीनों बाद हुई है इससे पहले डीजल या पेट्रोल के दाम में कुछ पैसे की वृद्धि हुआ करती थी लेकिन इस बार लगभग ₹1 की वृद्धि हुई है। भारतीय तेल कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल का मूल्य ₹110. 82 पैसे प्रति लीटर हो गया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का दाम ₹96.08 प्रति लीटर और डीजल का दाम ₹87 .61 पैसा प्रति लीटर हो गया है जबकि एक्स्ट्रा प्रीमियम पैट्रोल का दाम 100. 61 रुपया प्रति लीटर हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published.