Ayodhya News : जिले के समाजसेवी हरिओम तिवारी जल्द ही लोगों को राम कथा सुनाते हुए नजर आएंगे। अयोध्या स्थित जानकी महल में आगामी रामनवमी को शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक राम कथा और युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके मुख्य वक्ता समाजसेवी और उद्योगपति हरिओम तिवारी होंगे। उनके इस कथा का प्रसारण संस्कार टीवी चैनल पर आगामी 20 अप्रैल से किया जाएगा।

उद्योगपति हरिओम तिवारी जिले में अपने सामाजिक योगदान के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके सहायक अवधेश मालवीय ने एक मीडिया बयान के जरिए बताया है कि आगामी राम नवमी को अयोध्या के जानकी महल में रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। हरिओम तिवारी की आध्यात्मिक रूचि पहले से नहीं है वह धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। हरिओम तिवारी का कहना है कि समाज सेवा की प्रेरणा उन्हें ईश्वर अनुराग से प्राप्त हुई है। आध्यात्मिक चेतना ही उन्हें सामाजिक कार्यों की ओर उन्मुख करती है। राम कथा का वाचन भी उनके ईश्वर अनुराग का प्रकटीकरण है। उन्होंने राघव चरण अनुरागी सामाजिक संस्था का गठन किया है जो सामाजिक कार्यों के अलावा धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय है। हरिओम तिवारी के कई धार्मिक संवाद कार्यक्रम विभिन्न टीवी चैनल पर प्रसारित हो चुके हैं।
हरिओम तिवारी ने चैत्र रामनवमी के अवसर पर राम कथा के आयोजन के साथ ही युवाओं के साथ संवाद का एक विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। युवा संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज के युवा वर्ग को अपने सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है।