Ayodhya News : डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कर्मचारियों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर के संत कबीर सभागार में किया गया। इस मौके पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने होली के विभिन्न रूप चित्र प्रस्तुत कर लोगों फागुन के रंग से सराबोर कर दिया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अयोध्या एवं डॉ राम मनोहर लोहिया कर्मचारी परिषद अयोध्या की ओर से होली मिलन एवं हास्य कवि सम्मेलन संत कबीर सभागार डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में किया गया । होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर रविशंकर सिंह कुलपति ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद कुमार सिंह अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने की जबकि डॉ राजेश कुमार सिंह के संयोजन में होली मिलन संपन्न हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सभी संबद्ध घटक संघ के पदाधिकारियों ने इस होली मिलन समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हास्य कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक समारोह में वसीम रामपुरी ,जमशेद फैजाबादी, शोभनाथ फैजाबादी ,जसवंत अरोड़ा ,जमुना उपाध्याय ,अली सईद मशमून , शीतला प्रसाद वर्मा ने काव्य पाठ कर होली मिलन आयोजन को वैचारिक और संवेदना के धरातल पर आसीन किया।

कार्यक्रम में उमानाथ वित्त नियंत्रक ,प्रोफेसर चयन कुमार मिश्रा, विनोद यादव महामंत्री विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद, महेश चंद तिवारी संरक्षक, कमला प्रसाद यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश शुक्ला महामंत्री ,डेनियल भारती प्रवक्ता ,उदय सिंह यादव जिला अध्यक्ष राजेश राजस्व संग्रह अमीन संघ, राजकुमार पांडे प्रदेश अध्यक्ष सिंचाई कर्मचारी संघ, चंद्र भूषण पांडे मंडल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, पंकज मिश्रा, राम प्रकाश सिंह, नीलमणि त्रिपाठी जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ,चक्रवर्ती सिंह ,योगेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।