Ayodhya Breaking News : गोसाईगंज में बाहुबलियों की भिड़ंत के बाद सपा प्रत्याशी अभय सिंह पांच साथियों समेत गिरफ्तार, आज अदालत में होंगे पेश

Spread the love

अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह के समर्थक और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के बीच शुक्रवार को हुए पथराव और फायरिंग की घटना के बाद अयोध्या पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व विधायक अभय सिंह को उनके 5 साथियों के साथ शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूर्व विधायक अभय सिंह( फाइल फोटो) @ayodhyasamvad.com

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय अभय सिंह ने गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया पर अपना संदेश भी दिया है जिसमें उन्होंने समर्थकों से कहा है कि उनके साथ जिला प्रशासन अन्याय पूर्ण व्यवहार कर रहा है। उनके लोगों पर ही विपक्षियों की ओर से हमला किया गया इसके बाद अब पुलिस उन्हें ही गिरफ्तार कर रही है।

गिरफ्तारी से पहले अपने समर्थकों के बीच पूर्व विधायक अभय सिंह @ayodhyasamvad

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अभय सिंह और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के बीच शुक्रवार को हुए बवाल के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने महाराजगंज थाने में प्रदर्शन किया था। पुलिस का कहना है कि सपा समर्थकों ने थाने में पथराव किया इसका वीडियो सामने आया है इसी आधार पर पूर्व विधायक व सपा प्रत्याशी अभय सिंह को उनके पांच साथियों समेत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार होने से पहले सोशल मीडिया पर अपने वीडियो संदेश में पूर्व विधायक अभय सिंह ने जिला प्रशासन पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले उन लोगों पर ही विपक्षियों की ओर से हमला किया गया उसके बाद जब उन्हें ही जेल भेजा जा रहा है .उन्होंने कहा कि अब चुनाव आप लोगों के सहारे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published.