Ayodhya News : डीजल – पेट्रोल मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, बोले महंगाई के पहाड़ से दबा कर लोगों को मार डालना चाहती है भाजपा सरकार

Spread the love

अयोध्या। बीते 10 दिनों से डीजल, पेट्रोल ,घरेलू गैस व घरेलू सामानों के मूल्य में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मिल्कीपुर तहसील मुख्यालय पर प्रर्दशन किया।कांग्रेसियों ने कहा -मूल्यवृद्धि चिंता का विषय है लेकिन भारत सरकार ने इस दिशा में पूर्णतया अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। ऐसी दशा में सरकार को सचेत करने के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सरकार को जगाने के लिए देशव्यापी प्रदर्शन का बीड़ा उठाया है।


आज मिल्कीपुर तहसील में पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अमरीश पांडेय, जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस संजय तिवारी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया शैलेंद्र पांडेय, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस दिनेश शुक्ला, जिला महासचिव विजय पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई शैलेश शुक्ला, जिला सचिव भीम शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष तेजबली पांडेय, फूलचंद यादव, रामचरित्र वर्मा, संतोष तिवारी, अनंतराम सिंह महानगर अध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस, प्रेम नाथ पांडेय, शमशाद, अमरनाथ पांडेय, कृष्ण देव शर्मा, सुभाष तिवारी, राकेश यादव, अमरीश कौशल, विश्वनाथ मिश्रा, हनुमान पाल, महेश कुमार सिंह, मनोज कुमार उपाध्याय, मनीष कुमार तिवारी, विवेक कुमार उपाध्याय, प्रेमचंद्र, सनीवर्मा, श्री चंद्र, जटाशंकर मिश्रा, शेर बहादुर दुबे, दूधनाथ, सुधीर प्रदीप, रघुनाथ कनौजिया, अनंतराम यादव, संजय यादव, समीर, श्री कुमार, मुकेश, सीताराम उपाध्याय, शंभू नाथ, संदीप, शैलेश पांडेय, रहतेशाम अली, साधु राम मौर्य, अखिलेश दुबे, राहुल तिवारी, जग प्रसाद, शीतला पांडेय, विनोद कुमार, देव शरण, दीनानाथ, भूलई, उत्तम तिवारी, देवी चरण, विवेक शुक्ला, संदीप शुक्ला, डॉ गंगाराम यादव, रमाकांत कनौजिया, शिवराम यादव, दान बहादुर सिंह, आदि प्रमुख कांग्रेसी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.