Ayodhya News : अयोध्या में योगी आदित्यनाथ का भव्य जन्म दिवस समारोह, 5100 किलो के लड्डू का भोग, हेलीकॉप्टर से फूल भी बरसाए

Spread the love

Ayodhya। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस बड़ी भव्यता के साथ अयोध्या में मनाया गया। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर वैदिक मंत्रोचारण के बीच हवन-पूजन कर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की। 5100 किलो के लड्डू का भोग बजरंगबली को लगाया गया। हेलीकॉप्टर से फूल की वर्षा की गई लेकिन 5 लाख लोगों की भीड़ जुटाने की भाजपा सांसद की हसरत मन में ही रह गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस वैसे तो प्रदेश के कई जिलों में मनाया गया है लेकिन अयोध्या में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जिस बड़े पैमाने पर कार्यक्रम की घोषणा कर रखी थी उसने लोगों की उम्मीदें बढ़ा रखी थी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से 500000 लोगों को अयोध्या बुलाने का ऐलान कर रखा था लेकिन जब कार्यक्रम का आयोजन हुआ तो अयोध्या के राम कथा पार्क में कार्यक्रम के दौरान कुर्सियां खाली दिखीं। 8 से 10 हजार लोग ही कार्यक्रम में पहुंच सके। इस दौरान पुरानी तल्खियां भी सामने आईं। अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने भी कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। हालांकि कार्यक्रम काफी भव्यता के साथ कराया जा रहा है। जन्मदिन के मौके पर 51 क्विंटल का लड्डू आकर्षण का केंद्र रहा।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दर्शन के लिए 5 जून के प्रस्तावित कार्यक्रम के विरोध में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मोर्चा खोल रखा था उन्होंने उनके विरोध के लिए पहले अयोध्या में 500000 लोगों के बुलाने की तैयारी कर रखी थी लेकिन राज ठाकरे ने जैसे ही अयोध्या दौरा रद किया तो बृजभूषण ने दूसरा दांव खेलते हुए पूरे कार्यक्रम में उलटफेर कर दिया। उन्होंने घोषणा कर दी कि मेरे तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या में 5 लाख उत्तर भारतीय पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाएं। योगी आदित्यनाथ के जन्म की 50वीं वर्षगांठ को पूरे धूमधाम से मनाने के लिए कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में कार्यक्रम का आयोजन कराया। सांसद ने रामनगरी के सैकड़ों साधु-संतों के साथ पहले पूजन किया। इसके बाद समर्थकों को लेकर रामलला व बजरंगबली का दर्शन करने के लिए निकले। हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.