Ayodhya News : अयोध्या पहुंचे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई बोले, मतदाता तय करें सीएम आवास में नवरात्र पूजा करानी है या ईद मिलन

Spread the love

Ayodhya Election News : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अयोध्या विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता का समर्थन करते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को तय करना होगा कि उन्हें मुख्यमंत्री आवास में नवरात्र , पूजा कन्या पूजन करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए या ईद मिलन वाला सीएम चाहिए।

भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेई का स्वागत करते स्थानीय कार्यकर्ता। @ayodhyasamvad

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता की ओर से आयोजित जनसभा में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया। स्लोगन पर उन्होंने बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए।उसमें चार बेटियों के चित्र लगे थे। उस चार बेटियों में तीन बेटियां अब भाजपा में है। चौथी लड़की से भी भारतीय जनता पार्टी की बातचीत हो रही है जल्द ही वह लड़की भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएगी। जो अपनी पोस्टर गर्ल को नहीं बचा सका वह क्या समाज की बेटियों को बचाएगा। चारों बेटियों को एक मंच पर खड़ा करने का काम भाजपा करेगी।

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेई स्थानीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मणिराम दास छावनी के महंत कमल नयन दास @ayodhyasamvad

किसानों की समस्या का जिक्र करते हुए लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की सहायता के लिए 1000 करोड़ का एक कोष तैयार किया है। अगर बाजार में सब्जियों के रेट गिरने लगेंगे तो सरकार उनको सहायता देकर उसको मेनटेन करेगी। वहीं समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि आतंकवादियों का समर्थन करने वाले लोग व आतंकवाद में फांसी की सजा पाए मुलजिम के पिता के साथ फोटो खींचवाने वाले लोगों को जनता स्वीकार नहीं करेगी। अब यह जनता को तय करना है मुख्यमंत्री आवास में नवरात्र में कन्या पूजन या मुख्यमंत्री आवास में ईद के समय में रोजा इफ्तार। पेंशन बहाली पर लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि समय आने पर सरकार विचार करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी को अखिलेश यादव इतना हल्का न समझे। सरकारी कर्मचारी भारत माता के साथ कभी समझौता नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.