Ayodhya News : ऐसा क्या हुआ जो अयोध्या के साधु-संतों ने निकाला रोड शो

Spread the love

Ayodhya News : धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। यही मानकर अयोध्या के साधु संतों ने बुधवार की शाम फैजाबाद शहर में रोड शो किया। संतों की अगुवाई कर रहे हैं अयोध्या के संत राजकुमार दास ने अयोध्या संवाद से कहा भी कि राष्ट्र रक्षा के लिए संतों का आगे आना आवश्यक हो गया है।

@ayodhyasamvad

अयोध्या के साधु संत भी बुधवार को चुनाव के रंग में रंगे दिखाई दिए। हालांकि कहते हैं कि भगवा रंग पर कोई दूसरा रंग नहीं चढ़ता है लेकिन जब किसी राजनीतिक दल के झंडे में ही भगवा शामिल हो तो साधु संतों को परेशानी क्या हो सकती है। यही बात साधु संतों के रोड शो का नेतृत्व कर रहे राजकुमार दास जी महाराज ने भी अयोध्या संवाद से कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए साधु संतों को भी आगे बढ़कर समाज को संदेश देना आवश्यक है। देश में जो राजनीतिक दल हिंदू हित की बात करेगा जो राष्ट्र हित की बात करेगा उसी के साथ साधु और संत समाज भी हैं। इस देश में लंबे समय तक अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का खेल खेला गया है। इस तुष्टिकरण में देश के बहुसंख्यक वर्ग हिंदू समाज के हितों की अनदेखी की गई और उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया। ऐसी राजनीति से देश कमजोर होता है इसलिए 7 समाज भी अब उसी राजनीतिक दल का साथ देंगे जो राष्ट्र हित और हिंदू हित की बात करेगा। यह संदेश देने के लिए चुनाव के इस मौके पर सभी लोग सड़क पर उतर कर आए हैं।

धर्माचार्य संत राजकुमार दास जी महाराज @ayodhyasamvad

साधु संतों के इस रोड शो का अयोध्या के विधायक व भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता ने फैजाबाद के चौक में स्वागत किया। उन्होंने अयोध्या संवाद से बातचीत में कहा कि उन्हें साधु-संतों के रोड शो की जानकारी नहीं थी लेकिन जब पता चला कि साधु संत शहर में आए हैं तो स्थानीय विधायक होने के नाते उनका स्वागत करने के लिए मुझे यहां आना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.