Ayodhya News : अयोध्या को दंगों की आग में झोंकने वाले तीन अन्य आरोपियों के साथ पुलिस ने किया ऐसा, हो रही है वाहवाही

Spread the love

Ayodhya City News: अयोध्या शहर को दंगों की आग में रोकने की साजिश रचने वालों को आखिरकार अयोध्या पुलिस ने उनके अंजाम तक पहुंचा दिया। 7 आरोपियों को पहले 24 घंटे के अंदर जेल भेजने वाली अयोध्या पुलिस ने ईद के दूसरे दिन ही तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़कर जेल का रास्ता दिखा दिया।

अयोध्या में मस्जिदों के सामने आपत्तिजनक पोस्टर व वस्तुएं फेंके जाने के मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को कोतवाली नगर पुलिस ने देवकाली बाईपास से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को अयोध्या आईजी केपी सिंह और एसएसपी शैलेश पांडे ने मीडिया के सामने सभी अभियुक्तों को पेश कर बताया कि दंगे की साजिश करने वाले सभी 10 आरोपियों को जेल भेजा गया है । इन सभी आरोपियों पर अयोध्या रेंज के आईजी केपी सिंह ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसएसपी ने भी फरार चल रहे अभियुक्तों पर 25- 25000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। मामले में 11 आरोपी प्रकाश में आए थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अभियुक्तों की पहचान करने वाली कोतवाली नगर पुलिस पहले ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

दरअसल अयोध्या में दंगा कराने की साजिश के तहत 26 अप्रैल की रात आरोपियों ने मुस्लिम टोपी लगाकर मस्जिदों के पास आपत्तिजनक पोस्टर व आपत्तिजनक वस्तुएं फेंक कर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की थी। लेकिन अयोध्या जिला प्रशासन और पुलिस की तत्परता व मुस्लिम धर्मगुरुओं की समझदारी ने शहर का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखा। अयोध्या पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि चार फरार चल रहे थे। चार आरोपियों में से तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक आरोपी फरार चल रहा है। दिल्ली के जहांगीर पुरी में हनुमान जयंती के जुलूस पर मुसलमानों के पथराव से नाराज आरोपितों ने अयोध्या में बदले की भावना से इस कृत्य को अंजाम दिया था। इन सभी का मकसद ईद के त्यौहार में खलल डालने के साथ ही अयोध्या शहर में दंगा कराना था।

अयोध्या के आईजी केपी सिंह ने बताया कि फरार चल रहे अभियुक्तों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था ऐसे में सभी लोगों पर ₹50000 50,000 इनाम आईजी रेंज स्तर से घोषित किया गया था। एसएसपी ने भी ₹25000 का इनाम घोषित किया था। अयोध्या पुलिस की मेहनत रंग लाई और सभी अभियुक्तों को पकड़ लिया गया है अब केवल एक अभियुक्त फरार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.