Ayodhya News : कुष्ठ आश्रम में काटा गया केक, जानिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के समर्थक क्यों पहुंचे आश्रम

Spread the love

अयोध्या। केंद्र सरकार में मंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का बृहस्पतिवार को 41वां जन्म दिन मनाया गया । इस मौके पर अयोध्या में पार्टी के पदाधिकारियों ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर रोगियों के बीच केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन मनाया । कुष्ठ रोगियों के साथ जन्मदिन का केक काटा गया और केंद्रीय मंत्री के उज्जवल भविष्य व सुखद जीवन की कामना की गई।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यों का आयोजन कर मनाया। जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया तो कुष्ठ आश्रम पहुंचकर जन्मदिन का केक काटा गया। अपना दल एस के प्रदेश सचिव युवा मंच प्रमोद सिंह ने बताया कि मौजूदा राजनीतिक परिवेश में अनुप्रिया पटेल पिछड़ों, दलितों व हक अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं। कुशल नेतृत्व क्षमता व दूरदर्शी सोच के चलते इतनी कम उम्र में उन्हें जो मुकाम मिला है। बिरले लोगों को ही मिलता है। ऐसे नेता का जन्मदिन मनाने का उत्साह कार्यकर्ताओं में बहुत ज्यादा है। उनके जन्मदिन की खुशी को जरूरतमंदों के बीच बांटने के लिए कार्यकर्ता जिला अस्पताल और मोदहा स्थित कुष्ठ रोग आश्रम पहुंचे।

उन्होंने बताया कि उक्त दो कार्यक्रमों के अलावा पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दलित बस्तियों में जाकर मिष्ठान का वितरण किया। केंद्रीय मंत्री अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों व तीमारदारों को फल का वितरण किया गया व जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया साथ ही मोदहा स्थित कुष्ठ आश्रम में केक काटकर जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिविल लाइंस में अपना दल एस के प्रदेश सचिव युवा मंच प्रमोद सिंह द्वारा पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान अपना दल एस के कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर घनश्याम पटेल, राम नयन पटेल, मिथलेश कौशल, अनुराग निषाद,राम बहादुर, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.