रुदौली , अयोध्या । अयोध्या जिले की रुदौली व बीकापुर सीट की चुनावी सभा में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के लिए जीत की अपील करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पांचवें चरण तक चुनाव आते आते प्रदेश की जनता गर्मी निकालने वालों की भाप निकाल देगी। देश के कृषि कानून को काला कानून करार देते हुए उन्होंने कहा कि जब काका चले गए तो प्रदेश से बाबा भी चले जाएंगे।

विधानसभा में विधानसभा रुदौली में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रुदौली के सोफ़ियाना मैदान में सपा प्रत्याशी आनन्द सेन यादव व बीकापुर सीट पर सपा प्रत्याशी फ़िरोज़ खां गब्बर के समर्थन में रैली को संबोधित किया। रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि रुदौली की गंगा जमुनी तहज़ीब पूरे विश्व के लिए उदाहरण है रुदौली में आकर ऐसा लग रहा है कि पूरे अयोध्या में एक भी सीट कोई और नहीं जीत पायेगा । काले कानून जब चले गए तो उत्तर प्रदेश से बाबा भी जाएंगे उन्होंने बाबा बुलडोज़र कहकर तंज कसते हुए कहा कि बाबा जी कह रहे थे कि गर्मी बहुत है, गर्मी निकाल देंगे । बाबा अभी भी हार नहीं मान रहे हैं जबकि दो चरणों में वें हार गए हैं , पहले चरण में इनके नेता भी ठंडे हो गए हैं दूसरे चरण में शून्य हो गए अयोध्या में जब पाँचवे चरण में वोट पड़ेगा, तब यहां की जनता गर्मी निकालने वालों की भाप निकाल देगी ।




उन्होंने कहा कि हर वर्ग के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। जनता चुनाव में इन्हें सबक सिखा रही है। अब साइकिल की रफ्तार को कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई, किसानों को बर्बाद किया और नौजवानों के सपनों को तोड़ दिया। भाजपा के नेता 5 साल जनता से झूठ बोलते रहे। जुमलेबाजी करते रहे।
उत्तर प्रदेश में नौजवान नौकरी चाहता है, जनता महंगाई से निजात चाहती है। किसान अपनी फसलों की कीमत चाहता है। भाजपा के नेता इस पर बात नहीं करते हैं। जनता अपनी समस्याओं का हल चाहती है और भाजपा आतंकवाद की लड़ाई में उलझी है
भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है। आज डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सरसों का तेल सभी के दाम दोगुने हो गए हैं। भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि आम जनता का बैंकों में रखा पैसा उद्योगपति सीधे लेकर विदेश भाग रहे हैं। एक उद्योगपति पिछले दिनों 28 बैंकों का 22 हजार करोड रुपए लेकर फरार हो गया। इससे पहले भी कई उद्योगपति बैंकों का पैसा लेकर फरार हो चुके हैं। फरार होने वाले सारे उद्योगपति एक ही जगहने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के वादों की नकल करती है। माताओं- बहनों को समाजवादी पेंशन सपा सरकार दे रही थी। इस बार हमने अपने वचन पत्र में माताओं बहनों को हर महीने पंद्रह सौ समाजवादी पेंशन देने का वादा किया है। अब भाजपा भी विज्ञापन देखकर इसी तरह का वादा कर रही है। अगर देना था तो बीजेपी सरकार ने 5 साल तक पेंशन क्यों नहीं दिया। इससे पहले पिछली सरकार के दौरान सपा सरकार ने छात्रों को लैपटॉप दिया था। भाजपा ने भी पिछली बार लैपटॉप देने का वादा कर लिया। लेकिन वादा पूरा नहीं किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सफेद झूठ बोलते हैं। जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोलता है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर नौजवानों को नौकरियों में उम्र की छूट देकर 11 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। जो गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं, वह सुन लें, हम नौजवानों से वादा कर रहे हैं कि सरकारी नौकरियों में भर्ती निकालेंगे। भाजपा के लोग विधानसभा चुनाव के शुरुआत में डोर टू डोर प्रचार कर रहे थे। लेकिन माताओं बहनों ने जब से भाजपा नेताओं को लाल सिलेंडर दिखाना शुरू कर दिया, तब से भाजपा के लोग दूर-दूर प्रचार कर रहे हैं।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को भी धोखा दिया। आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन किसानों को उनकी फसल की कीमत भी नहीं मिली। फसलों के लिए खाद नहीं मिली। इस सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की। गौशालाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। गौशालाओं के बजट की जमकर लूट हुई।
श्री यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर हम बीएड, बीपीएड, टीईटी, शिक्षामित्र सभी की मदद करेंगे। 69 हजार भर्ती वाले शिक्षकों ने बहुत संघर्ष किया है उन्हें भी न्याय दिलाएंगे। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री ने नौजवानों का हक और अधिकार छीना है। संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया है। बीजेपी सरकार सारे सरकारी संस्थानों को बेच रही है। सारे संस्थान बिक जायेंगे तो नौजवानों को संविधान के अनुसार नौकरी और आरक्षण कैसे मिलेगा?
उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण की हवा देखकर भाजपा के नेता सुन्न पड़ गए हैं। अब आगे वाले चरण में यह शून्य हो जाएंगे। हार सामने देखकर इनकी भाषा बदल गई है। भाजपा के नेता समझ नहीं पा रहे हैं कि वह क्या करें। भाजपा ने हर वर्ग को अपमानित और प्रताड़ित किया है। जनता चुनाव में इन्हें सबक सिखा रही है। अब साइकिल की रफ्तार को कोई रोक नहीं सकता है।