Ayodhya Election News : चुनाव प्रचार में भाजपा का माहौल बनाने में जुटी महिलाओं की टोली, घर-घर जनसंपर्क शुरू

Spread the love

अयोध्या। अयोध्या में प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन के बाद चुनाव प्रचार का रंग चढ़ने लगा है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज नारायण पांडे पवन जहां पहले से ही घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं वहीं अब भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता का भी जनसंपर्क तेज होता दिखाई दे रहा है भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की टीम ने घर-घर जनसंपर्क अभियान की कमान संभाल ली है।

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की टीम अब अयोध्या शहर के घर-घर तक पहुंच रही है। समूह में पहुंच रही महिलाएं लोगों के घरों के अंदर तक जाकर भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बना रही हैं। भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार टोलियों घर घर प्रचार के लिए महिलाओं की तीन से चार सदस्यों वाली टोली बनाई गई है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी से लैस यह महिलाएं घरों में जाकर खास तौर पर महिला मतदाताओं पर फोकस कर रही हैं। उन्हें सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दे रही हैं। भाजपा के रणनीतिकारों ने तय किया है कि शहर के जिन क्षेत्रों में महिलाओं की एक टोली जनसंपर्क करने पहुंच रही है उस क्षेत्र में प्रत्याशी भी उसी दिन संपर्क करने जाएं और लोगों की भावनाओं के अनुसार अपना एजेंडा भी बताएं। शुक्रवार को रामनगर में अपनी टोली के साथ साधना पांडेय और ऊषा सिंह के साथ जनसंपर्क कर रही मधु मिश्रा ने लोगों के घर घर जा कर भाजपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार किया। ऐसे ही पूरे महानगर में व्यापक प्रचार अभियान आज से प्रारंभ हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.