Ayodhya News: तीन दिवसीय बृहद कंबल वितरण कार्यक्रम शुरू, 2000 को

Spread the love

अयोध्या: अयोध्या के अशर्फी भवन रोड पर स्थित श्री श्वेतांबर जैन मंदिर में है 3 दिन के वृहद कंबल वितरण समारोह का शुभारंभ शनिवार को किया गया कार्यक्रम का आयोजन जीव दया क्षेत्र के लिए काम करने वाली संस्था समस्त महाजन ट्रस्ट की ओर से किया गया. आयोजन संस्था से जुड़े लोगों ने बताया कि संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश भाई शाह के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में गुजरात, मुम्बई व दिल्ली से अन्य ट्रस्टियों की उपस्थित भी विशेष तौर पर रही. तीन दिवसीय इस आयोजन में गरीबो को दो हजार कम्बल का वितरण किया जायेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप निदेशक सूचना अयोध्या मण्डल डा मुरलीधर सिंह ने कहा कि सेवा के माध्यम से समाज को उन्नत बनाने की जिम्मेदारी समर्थवान व्यक्तियों की है। हमारी संस्कृति में वसुधैव कुटुम्बकम् का सिद्धान्त समाहित है। इस सिद्धान्त को अपनाकर हम राष्ट्र व समाज की उन्नति कर सकते है। वरिष्ठ पत्रकार वीएन दास ने कहा कि व्यक्ति का विकास समाज के विकास में परिलक्षित होता है। इसलिए समाजसेवा को मानव जाति का सर्वश्रेष्ठ धर्म माना गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  भिखारी प्रजापति ने कहा कि हमारी भीतर सेवा का भाव उत्पन्न होने से ही समाजिक असमानता दूर हो सकती है। जो स्वस्थ्य समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि  ओम प्रकाश यादव ने कहा कि समाज से दुखः शोक और उत्पीड़न को दूर कर स्वस्थ्य समाज के निर्माण के लिए जो कुछ भी किया जा सकता है। वह समाजसेवा के दायरे में आती है। समस्त महाजन के ट्रस्टी देवेन्द्र जैन ने बताया कि समस्त महाजन पूरे भारत में जीव दया के सिद्धान्त को आत्मसात करते हुए कार्य रही है। गोशालाओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए संस्था द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना वैश्विक स्तर पर होती है। गरीबों की जरुरमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु संस्था सदा तत्पर रहती है। ट्रस्टी अनिमेश गुप्ता ने बताया कि समस्त महाजन के द्वारा अयोध्या में सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा। इसके लिए संस्था के स्थानीय प्रतिनिधि भी लगातार सक्रिय है। ट्रस्टी परेश शाह ने बताया कि हमे अपने सुख की चिंता न करते हुए दूसरों को सुखी करने का उपाय भी करना चाहिए। इससे हमें परम आनंद की प्राप्ति होगी। इस अवसर पर ट्रस्टी गिरीश भाई सत्रा, अमित सिंह, अवधेश कुमार जायसवाल, पवन मिश्रा, प्रवीण दूबे, राजकुमार सोनकर, अमित मिश्रा, चन्द्रमोहन श्रीवास्तव, विनय त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, सत्यम मिश्रा, लकी मिश्रा, दिग्विजय नाथ पाण्डेय, अरुण तिवारी, राजू सोनी, राघवेन्द्र द्विवेदी, वरुण तिवारी मौजूद रहे।
————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published.