Ayodhya News: गोसाईगंज में फिर भिड़े अभय सिंह और खब्बू तिवारी समर्थक, पथराव और फायरिंग

Spread the love

अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा सीट पर दो बाहुबलियों की भिड़ंत चुनाव को दागदार बना सकती है। पखवारे भर के अंदर दोनों बाहुबलियों के समर्थक एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं इस बार भी पथराव और फायरिंग हुई है। एसएसपी शैलेश पांडे खुद मौके पर पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महाराजगंज थाना अध्यक्ष के कमरे में पड़े पत्थर के टुकड़ों को उठाता हुआ कर्मचारी @ayodhyasamvad

मिली जानकारी के अनुसार थाना महराजगंज के नेव कबीरपुर चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के लिए प्रचार कर रही गाड़ियां दूसरी दिशा से आ रहे अभय सिंह की प्रचार गाड़ियों के सामने आ गई। दोनों पक्षों में विवाद हुआ और इसके साथ ही वाहनों में तोड़ फोड़ की गई। भाजपा प्रत्याशी का आरोप है कि उसके समर्थकों पर अभय सिंह और उनके साथियों ने फायरिंग भी की है जिसमे भाजपा नेता विकास सिंह बाल बाल बचे परंतु भाजपा का प्रचार कर रही आधा दर्जन गाडियां बुरी तरीके से तोड़ फोड़ दी गई। भाजपा नेताओं का कहना है ये फायरिंग समाजवादी के प्रत्याशी अभय सिंह खुद कर रहे थे। इस घटना को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता में काफी रोष है सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में महाराजगंज थाने पर इकट्ठा हो गए। महाराजगंज थाना में हुए तोड़फोड़ एवं पथराव की घटना को लेकर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे व जिलाधिकारी नीतीश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पूर्व विधायक अभय सिंह
पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू

फायरिंग और पथराव की घटना के बाद दोनों पक्ष महाराजगंज थाने पहुंच गए और f.i.r. लिखाने की कोशिश की. थाने में भी दोनों पक्ष में खूब गरमा- गर्मी हुई और हाल यह हुआ कि एक बार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। थाने के अंदर जमकर पथराव किया। थानाध्यक्ष के कमरे में भी पत्थर के टुकड़े देखे गए हैं। थाने में दोनों पक्षों के भिड़ने के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों को अलग किया

महाराजगंज थाने के सामने इकट्ठा भीड़ @ayodhyasamvad

Leave a Reply

Your email address will not be published.