Ambedkar Nagar News : योगी के शपथ ग्रहण समारोह में अंबेडकरनगर के कवि अभय निर्भीक का हुआ सम्मान, जिले के लोगों ने दी बधाई

Spread the love

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने किया सम्मान

अम्बेडकर नगर। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में जनपद के प्रसिद्ध ओजस्वी कवि अभय निर्भीक को उनके विशिष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा विशेष सम्मान से विभूषित किया गया।

कवि अभय निर्भीक का सम्मान करते हुए मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र @ayodhyasamvad.com
सम्मान पत्र के साथ इकाना स्टेडियम के बाहर कभी अभय निर्भीक @ayodhyasamvad.com


खचाखच भरे इकाना स्टेडियम में कल जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ सहित उनके मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया वहीं गायक सांसद रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, कन्हैया मित्तल, शम्भू शिखर के साथ साथ जनपद के कवि अभय निर्भीक को सांस्कृतिक मंच से मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया। अभय निर्भीक को सम्मानित किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी, उपाध्यक्ष विमलेंद्र मोनू, डॉ. रजनीश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, डॉ. आलोक पांडेय, श्याम बाबू गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, विनय पांडेय, बाल्मीकि उपाध्याय, चेयरमैन सरिता गुप्ता, सुभाष राय, अवधेश द्विवेदी, अनिल मिश्रा सहित जनपद के अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी।


अभय निर्भीक पूरे देश में अपनी ओजस्वी कविताओं के लिए एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। उन्होंने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला कवि सम्मेलन सहित देश के अनेक मंचों से काव्यपाठ किया है। उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें अब तक देश भर में अनेक सम्मान एवं पुरस्कार मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.